Shivraj Cabinet Decisions : मध्‍यप्रदेश में खुलेंगे 730 पीएम श्री स्कूल, बुदनी में मेडिकल कालेज

Advertisement

(भोपाल)  मध्‍य प्रदेश में 730 पीएम श्री स्कूलों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक विकासखंड में अधिकतम दो स्कूल र 52 जिलों के नगरीय निकायों में 104 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप चिन्हित किया जाएगा।

इनमें से एक प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा पहली से आठवीं) एवं एक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए होगा। इसी तरह बुदनी में मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

इनमें से एक प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा पहली से आठवीं) एवं एक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए होगा। इसी तरह बुदनी में मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों के संचालन पर प्रतिवर्ष 277 करोड़ 40 लाख रुपये का वित्तीय भार आएगा। इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा व्यय की जाएगी। पांच वर्ष तक यह व्यवस्था रहेगी।

इसके बाद इन स्कूलों का संचालन पूरी तरह से राज्य सरकार करेगी। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रविधानों के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं शिक्षा सुविधा की पहुंच का समावेश किया जाएगा। वहीं, बैठक में सीहोर जिले के बुधनी में 100 एमबीबीएस सीट प्रवेश क्षमता का नवीन चिकित्सा महाविद्यालय, 500 बिस्तर का अस्पताल, नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 60 सीट प्रवेश क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय और पेरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए 60 सीट प्रवेश क्षमता का महाविद्यालय स्थापित करने 714 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इससे होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, बैतूल एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता को चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी।
दो करोड़ 36 लाख में बेचा जाएगा हेलिकाप्टर
कैबिनेट ने बेल-430 हेलिकाप्टर, अतिरिक्त इंजन और पुर्जे दो करोड़ 36 लाख रुपये में बेचने का निर्णय लिया गया। यह हेलिकाप्टर 2003 में दुर्घटनाग्रस्त हे गया था। निर्माता कंपनी द्वारा यह माडल बनाना भी बंद कर दिया है। इसे बेचने के लिए सात बार पूर्व में भी प्रयास किए गए पर अपेक्षित कीमत न मिलने के कारण निर्णय नहीं हो पा रहा था। अब निर्धारित दर दो करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का प्रस्ताव मिलने पर इसे बेचने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विशेष की ब्रांडिंग वाली फिल्म के प्रदेश में निर्माण पर दिया जाना वाला विशेष अनुदान भी अब नहीं दिया जाएगा। इसके लिए नीति के संबंधित प्रविधान को विलोपित करने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई। आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील की एकात्म शिक्षण समिति भैंसोदा और इंदौर की मल्हारगढ़ तहसील में भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत को भू-राजस्व संहिता के प्रविधान अनुसार भूमि आवंटित करने की अनुमति दी गई।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें