पुलिस जवानों के बीच अचानक पहुंचे गृह मंत्री –

( दतिया )

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज भीषण गर्मी में तैनात पुलिस जवानों के बीच अचानक जा पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
इस बीच पुलिस जवानों ने अपने गृह मंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुशी महसूस की। डॉ. मिश्रा ने पुलिस जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें सत्तू खिलाया और खुद भी खाया।
इस दौरान आर आई बैजनाथ प्रजापति ने कहा कि मंत्री जी का अचानक इस भीषण गर्मी में हमारे पुलिस बल के बीच आना और सत्तू का सेवन कराना हमारे लिए गर्व की बात है। इससे कोरोना डयूटी में लगे पुलिस जवानों का उत्साहबर्धन होगा। हम हमेशा कोई भी कठिन परिस्थिति में ड्यूटी करने के लिये तत्पर रहते हैं। समाज सेवी डॉ. राजू त्यागी ने कहा कि 45- 46 डिग्री टेंपरेचर में मंत्री जी का आना और उन पुलिस वालों का उत्साहवर्धन करना जो लगातार लॉकडाउन में अभी डयूूटी दे रहे हैं, अनुकरणीय है।
शनिवार को गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री ने हरदोल मोहल्ला ठंडी सड़क की बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की थी। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम बामरोल और नंदपुर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल, चावल, गेहूं, तेल, नमक, मिर्ची धनिया आदि राहत सामग्री का वितरण किया था और सभी नागरिकों  के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें