मध्यप्रदेश में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की स्थगित परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारी
(भोपाल) मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में कक्षा पांचवी एवं कक्षा आठवीं की स्थगित परीक्षाओं के आयोजन के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
- कक्षा 5- गणित विषय – दिनांक 15 अप्रैल 2023 – समय दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक
- कक्षा 8- गणित विषय – दिनांक 15 अप्रैल 2023 – समय दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक
- कक्षा 8- संस्कृत विषय – दिनांक 17 अप्रैल 2023 – समय दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक

इस मामले में राज्य शिक्षा केंद्र, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से कहीं ज्यादा ईमानदार साबित हुआ है। MPBSE द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था जबकि राज्य शिक्षा केंद्र बोर्ड के पैटर्न पर परीक्षाएं करा रहा था। दोनों में बड़ा अंतर है लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र ने परीक्षा की गोपनीयता को महत्व दिया एवं गोपनीयता भंग होने की स्थिति में पेपर स्थगित करके उन्हें दोबारा आयोजित कराने का जोखिम भरा फैसला लिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल, यह हिम्मत नहीं दिखा पाया। एक शक्तिशाली और कमजोर प्रबंधन के बीच में यही अंतर होता है।


