तीव्र गति से भरे जा रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन योजना का लाभ दिलाने घर घर पहुंच रहे निगम कर्मचारी
हर पात्र महिला हितग्राही को मिले शासन की योजना का लाभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी
(कटनी) कटनी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर आवेदन भरने का कार्य किया जा रहा है।नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पूरे मनोयोगv एवं सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है। सभी वार्डों में नगर निगम द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से भी निशुल्क की केवाईसी के साथ महिला हितग्राहियों के फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। गौरतलब है कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गत दिवस वार्डों में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना आए योजना के शिविरों का निरीक्षण कर महिलाओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए थे। आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने नगर सीमा के अंतर्गत योजना का धरातल पर कुशल क्रियान्वयन एवं पात्र महिला हितग्राहियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिए उपायुक्त पीके अहिरवार को नोडल अधिकारी बना कर शिविरों की जिम्मेदारी सौंपी है। योजना को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड के पार्षदों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

