कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र शहडोल का किया भ्रमण –

Advertisement

( शहडोल )

कलेक्टर  एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह  तथा पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र शुक्ल ने आज  वार्ड -7 एक व्यक्ति के जो मुम्बई से कार द्वारा आई थी उनका कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें वार्ड नम्बर-15 के  सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में क्वारेटाइन किया गया साथ ही पाण्डव नगर निवासी चिकित्सक के माता-पिता  एवं कार के ड्राइवर जो कि  उस व्यक्ति के साथ मुम्बई से शहडोल  आये थे उनके भी होम क्वारेंटाईन किया गया है  साथ ही उस उक्त पॉजिटिव के मरीज के पडोसीयों को भी होम क्वारेंटाईन रहने हेतु कहा गया है। कलेक्टर ने  संबंधित वार्ड़ के क्षेत्र को कंन्टेटमेंट घोषित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया एवं सेक्टर अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उक्त क्षेत्र सेनेटाइज कराने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज शहरी क्षेत्र शहडोल के पाण्डव नगर, पुरानी बस्ती, शिवम चौक,  पुराना गांधी चौक एवं न्यू गांधी चौक आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे घोषित कफ्ूर्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने गांधी चौक में पुलिस सुरक्षा चौकी का  भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही. डी. पाण्डेय, श्री अखिलेष तिवारी, सेक्टर अधिकारी श्री आनंद अग्रवालएवं शहरी नगर निरीक्षक श्री रावेन्द्र द्विवेदी भी साथ रहें। इसके अलावा अपर कलेक्टर श्री अषोक ओहरी के दल ने तथा अपर कलेक्टर श्री मिलिंद नागदेवे के दल ने भी नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कर्फ्यू के नियमों के पालन का जायजा लिया एवं लोगों  आवष्यक समझाईस दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें