एसीसी कैमोर सीमेंट मजदूर कांग्रेस इंटक ने मनाया मजदूर एवम स्थापना दिवस, पत्रकारों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

Advertisement

पत्रकारों एवम सेवा निवृत कर्मचारियों का किया स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान

(कैमोर) कैमोर एशिया की प्रसिद्ध सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी कैमोर एसीसी सीमेंट की ट्रेड यूनियन मजदूर कांग्रेस इंटक विगत 75 वषों से निरंतर मजदूरों के हितों में कार्य करती आ रही है जिसका 3 मई को 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पत्रकारों एवम कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारियों का सम्मान फूल मालाओं एवम स्मृति चिन्ह भेट कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर श्रमिक नेता स्वर्गीय श्री आर के शर्मा जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे जी (यशभारत) 

विदित हो कि इंटक यूनियन ने हमेशा ही कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के हितों के लिए आवाज उठाई है और प्रत्येक कामगार श्रमिक के मौलिक हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाते आया है। यूनियन के अध्यक्ष अनिल मौर्य ने अपने उद्बोधन में यूनियन की उपलब्धियों को विस्तार से बताया कि हमारी यूनियन ने कंपनी में कार्यरत श्रमिकों फिर वो किसी भी यूनियन का हो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। हमारी यूनियन ने कई निशुल्क स्वाथ्य शिविर लगवाए हैं।

अनिल चावला,देशबंधु

जैसे नशा मुक्ति के लिए नाक कान गला एवम आई कैंप भी लगवाया गया जिसमे सैकड़ों श्रमिकों ने स्वाथ्य लाभ लिया। वषों से बंद रहे खेल मेला की भी शुरुआत इंटक ने कराई। इंटक ने समस्त मजदूर भाईयों के लिए शासन से एवम अपने क्षेत्र के विधायक श्री संजय सतेंद्र पाठक को भी ई एस आई हॉस्पिटल की स्वीकृति के लिए निवेदन किया था जिसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है जिसकी बिल्डिंग भी कैमोर में जल्द ही बनेगी इस हॉस्पिटल में सभी मजदूरों का निशुल्क इलाज होगा। अनिल मौर्य ने उपस्थित पत्रकारों एवम एसीसी से सेवा निवृत कर्मचारियों तथा उपस्थित इंटक के पदाधिकारीगण को सहयोग के लिए मजदूर दिवस एवम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

संतोष प्रसाद तिवारी (RPKP INDIA NEWS)

वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे ने अपने उद्बोधन में इंटक यूनियन को विश्वास दिलाया कि हम और समस्त पत्रकार साथी आप सभी के द्वारा मजदूर हित में किए जा रहे न्याय संगत कार्यों में आपके साथ हमेशा खड़े हैं,इंटक ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक कामयाब यूनियन के रूप में जानी जाती है।ठेकेदारी मजदूरों के अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने भी उपस्थित सभी को मजदूर एवम इंटक के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंटक यूनियन को जब भी हमारी आवश्यकता होगी हम उनके साथ हैं। इंटक के इस गरिमामय सम्मान समारोह के आयोजन के अंत में इंटक यूनियन के जनरल सेक्रेटरी पंकज पीडिया ने समस्त उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

आरिफ खान (RPKP INDIA NEWS)

इंटक के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष अनिल मौर्य, जनरल सेक्रेटरी पंकज पीडिया, कार्यकारी अध्यक्ष के के तिवारी, कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रकाश पांडे, श्याम पंचवानी, महेश सैनी, मनीष नावेद, संजय रजक, संजय गुप्ता, उत्तम मिश्रा, छोटेलाल पटेल, रत्नेश नेमा, गोविंद प्रसाद दहिया, वंशगोपाल तिवारी, आनद अवस्थी, रमेश विश्वकर्मा, राजेंद्र दुबे, अजय गौतम सहित इंटक के अन्य पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित रहे। पत्रकारों में राजा दुबे,जमील खान,राजेश सिंघई, शेरा मिश्रा,अनिल चावला, राजेश चक्रवर्ती, मोहमद लईक, आरिफ खान, मोहित सोनी, आलोक चक्रवर्ती, आसिफ खान, संतशरण सिंह,संतोष प्रसाद तिवारी, श्याम गुप्त सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही। सभी ने इंटक द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

रिपोर्ट :- अनिल चावला, कैमोर

 

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें