मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दिया सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की समझाइश

( शहडोल )

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अजय श्रीवास्तव ने जानकारी है कि आज नगरीय क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक-1 सोहागपुर में क्षेत्र का भ्रमण किया गया। गढ़ी के सामने अव्यवस्थित लगी दुकानों को व्यवस्थित ढ़ंग से सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगवाया गया तथा अनावश्यक रूप से भ्रमण करने वाले लोगों को समझाइश भी दी गई कि वे मास्क का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से नही घूमे। उन्होंने सोशल डिस्टेंस के महत्व को समझाया। महिलाएं जो सार्वजनिक नल से पानी भरती हैं, उन्हें पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए समझाइश दी गई तथा मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया वार्ड क्रमांक-2 व 4 में सार्वजनिक नाली की साफ-सफाई भी करायी गई तथा नाली में कीटनाशक पाउडर छिड़कवाया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें