मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के द्वारा लोकसेवा केंद्रों में सहायता केंद्र के माध्यम से दे रहे सहयोग

(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक दिनेश कुमार विश्वकर्मा ,रिसर्च एसोसिएट सुदीप शाहाने जी के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के तहत लोकसेवा केंद्र बड़वारा में लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी सेवाए प्रदान कर रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र नवाचार जनसेवा सहायता केंद्र के माध्यम से अपना सहयोग दे रहे है। बुधवार को लोकसेवा केंद्र के ऑपरेटर संदीप चौधरी मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र विकास यादव ,सत्येन्द्र विश्वकर्मा एवं पलक विश्वकर्मा के द्वारा हितग्राहियो को शासन की विभिन्न सेवाओं को जानकारी दी जाकर लोकसेवा केंद्रों में निरंतर सहायता केंद्र के माध्यम से लोगो को जागरूक करते हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत 15 विभागों के तहत 67 योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

            लोकसेवा केंद्र में पहुंचाने वाले हितग्राहियों ने सहायता केंद्र के माध्यम से सहायता कर रहे  मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र एवं लोकसेवा केंद्र के कर्मचारियों की सराहना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें