नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा “आओ ध्यान करें” कार्यक्रम आयोजित

(खरगापुर) हार्ट फुलनेस संस्थान हैदराबाद द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक ड्रा सुनील कटियार जी ओर बी सी ललित शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति फुटेर चक्र २, फुटेर चक्र १, टीला, मातौल, खेरा विकासखंड बलदेवगढ़ सेक्टर देरी में प्रथम दिवस लोगों को योगासन – प्राणायाम – अनुलोम – विलोम कपालभाति – मुद्रा आसन – ध्यान- भ्रामरी योगासन करवाऐ गए।

इस अवसर पर हार्टफूलनेस टीम से ट्रेनर कमलेश मिश्रा तथा पुण्यभूमि समाज सेवा समिति संस्था अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी , कार्यक्रम संयोजक नीरज पटेरिया , मेंटरस् खुशबू पटेरिया, रामबिहारी पटेरिया, बी एस डब्लू छात्र अर्जुन सिंह सिकरवार , कु. तनु मिश्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य उपेन्द्र सिंह पायक खेरा, पंचम सिंह मातौल, व सैकड़ों ग्राम वासियों ने उपस्थित रहकर योग किया।

रिपोर्ट : शिवराज सिंह, RPKP INDIA NEWS ,खरगापुर  

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें