बड़वारा तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने कलेक्टर अवि प्रसाद को पुस्तकें की भेंट
(कटनी)- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा शनिवार को तहसील कार्यालय बड़वारा का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की साथ ही शाखाओं के अभिलेखों का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद को तहसील कार्यालय में नो बुके जस्ट ए बुक की कलेक्टर श्री प्रसाद की पहल का अनुसरण करते हुए नायब तहसीलदार श्रीमति सुनीता मिश्रा ने कलेक्टर श्री प्रसाद को पुस्तकें भेंट की।
इनमें मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 परिसीमा अधिनियम 1963 तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की पुस्तकें शामिल है
