कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा हेतु जनता ने कलेक्टर को भेंट की पी पी ई किट –
( उमरिया )
कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा हेतु जिला वासियों व्दारा कलेक्टर को पी पी ई किट्स भेंट की गई, जिले के शकील खान, ध्यान सिंह एवं उनके साथियों व्दारा कलेक्टर को 19 पी पी ई किट्स भेंट किये गए, ईसी तरह इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन उमरिया ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को 25 पी पी ई किट्स भेंट किये, इस अवसर पर अखिलेश त्रिपाठी, विनय चर्तुवेदी, राजीव तिवारी एवं अनुराग तिवारी उपस्थित थे.।
