खम्परिया मोहल्ला संजय नगर कन्टेन्मेण्ट क्षेत्र घोषित
प्रोटोकॅाल के तहत सर्विलांस हैल्थ सर्वे जारी
कटनी – मुंबई निवासी एक परिवार की 9 वर्षीय बालिका के ननिहाल संजय नगर कटनी आनें और प्रथम सम्पर्की के तौर पर कोरोना संक्रमण पाये जानें पर उसके हालमुकाम खम्परिया मोहल्ला संजयनगर को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेन्टमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
म.प्र. पब्लिक हैल्थ एक्ट 1949 के सेक्शन 71 के (2) प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशि भूषण सिंह नें कटनी नगर निगम के वार्ड 38 जाकिर हुसैन वार्ड संजय नगर खम्परिया मोहल्ला को ऐपी सेन्टर और खम्परिया मोहल्ला संजय नगर को कन्टेन्मेण्ट जोन घोषित कर दिया है। कन्टेन्मेण्ट क्षेत्र में एस.डी.एम बलवीर रमन इंसीडेंट कमांडर, तहसीलदार मुनौव्वर खान सहायक इंसीडेंट कमांडर और सी.एस.पी शशिकांत शुक्ला नोडल अधिकारी पुलिस होगें। इसके अलावा सहायक आयुक्त संध्या सरयाम नोडल अधिकारी नगर निगम, उपयंत्री संजय मिश्रा सहायक नोडल अधिकारी नगरनिगम, डॉ. बी.आर.पंजवानी नोडल अधिकारी स्वास्थ्य और जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम होगें।
कन्टेन्मेण्ट एरिया के अन्तर्गत आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐरिया के सभी निवासी अपनें अपने घरों में रहेगें। कम्पलीट लाकडाउन के तहत पैरामीटर कंट्रोल के लिये आवश्यक सुविधाओं के अलावा किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
कन्टेन्मेण्ट एरिया के लिए सी.एम.एच.ओ. द्वारा गठित आर.आर.टी और पैरामेडिकल स्टाफ स्वास्थ्य कार्य की सतत निगरानी रखेगें। फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्यकर्ता एल.एम.बी ए एन एम, आशा आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर की टीमें कन्टेन्मेण्ट क्षेत्र के समस्त घरों का सर्विलांस स्वास्थ्य सर्वे करेगी। नगर निगम की टीम क्षेत्र का सेनेटाइजेशन करेगी तथा जोन में समस्त आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करायेगी। पूरे कन्टेन्मेण्ट जोन की निगरानी के लिए सी.सी.टी.व्ही कैमरे लगाये गये है। कन्टेन्मेण्ट क्षेत्र के लिये गठित दल प्रत्येक दिन की गई कार्यवाही की रिपोर्ट अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी को प्रस्तुत करेगें। आयुष विभाग के दल द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्वि की औषधियों के घर -घर वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

