कृषि उपसंचालक श्री नेमा द्वारा ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई –

( सागर )

कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सागर जिले के  उप संचालक कृषि  ए के नेमा के द्वारा  सागर जिले के समस्त विभागीय अधिकारी कृषि एवं सभी 11 विकासखंड कार्यालयों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में आत्मा योजना के ए टी एम एवं बी टी  एम भी सम्मिलित रहे संभवत यह प्रदेश में कृषि विभाग की प्रथम ऑनलाइन वीसी होगी। जिसमें खरीफ कार्यक्रमों को लेकर विकासखंड अधिकारियों के साथ चर्चा की गई उप संचालक कृषि एके नेमा द्वारा बताया गया कि कोविड 19 के कारण बैठकों का आयोजन नहीं हो पा रहा था और खरीफ 2020 एकदम करीब था।
अतः किसानों को खाद बीज आदि की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने हेतु विकासखंड अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाना आवश्यक था इसी दृष्टिकोण से इस बैठक का आयोजन किया गया था। अब अब इस प्रकार की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का  आयोजन सप्ताह में दो बार किया जाएगा। इस ऑनलाइन वीसी में खरीफ कार्यक्रम कार्यक्रम में लिए जाने वाले विभिन्न घटकों एवं सेवा सहकारी समितियां में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिकोण से चर्चा की गई साथ ही आत्मा योजना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें