क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से मृतक के पिता को मिली आर्थिक सहायता

(कैमोर)

कैमोर थाना अंतर्गत लालनगर निवासी हर्षित विश्वकर्मा पिता श्री रामकिशोर विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष की दिनाक 26/7/ 2019 को घातक विद्युतीय दुर्घटना से मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के द्वारा तत्काल अंत्योष्टी संस्कार हेतु दस हजार रुपये नगद राशि का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था एवं संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाए जाने हेतु प्रकरण तैयार कर जल्द से जल्द नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए गये थे,किंतु कांग्रेस की सरकार मे पीड़ित परिवार ऑफिसों के चक्कर काटता रहा, किंतु उस मृतक पुत्र की आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल सकी थी।
मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने पर दुखी परिवार जब पुन: क्षेत्रीय विधायक के पास पहुचाँ तो त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से अतिशीघ्र आर्थिक सहायता के लिए नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गये, जिसके परिणाम स्वरूप कटनी में दिनांक 27/05/2020 को सोमदत्त सिंह कार्यपालन अभियंता (संचा संधा)संभाग, आर.बी.तिवारी (एस ओ) की उपस्थिति मे मृतक के पिता श्री रामकिशोर विश्वकर्मा को चार लाख आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया।
आर्थिक सहायता राशि का चेक मिलने पर नम आखों से मृतक के पिता के द्वारा अधिकारीयों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का विशेष रुप से धन्यबाद प्रेषित किया गया।

रिपोर्ट : संत कुमार विश्वकर्मा RPKP INDIA NEWS विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें