विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन आज –
( विदिशा )
आज 31 मई रविवार को विश्व तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से आमजनों को तम्बाकू एवं गुटका बीड़ी, सिगरेट के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2020 का वैश्विक अभियान के तहत निम्न कार्य होंगे। तदानुसार तम्बाकू और संबंधित उद्योगो द्वारा नियोजित हेरफेर की रणनीति और विशेष रूप से युवाओं पर लक्ष्य विपणन रणनीति जिसमें नए उत्पादन, नए तरह के स्वाद वाले तम्बाकू उत्पाद और अन्य आकर्षक विशेषताएं शामिल इन भ्रांतियों को लोगो को बताना है। तम्बाकू और निकोटिन उत्पादकों के बारे में बतलाना है ताकि वे उनके सेवनों से बच सकें और तम्बाकू उद्योग के खिलाफ लड़ाई में सहभागी बन सकें। स्कूलों के पास सिंगल स्टिक सिगरेट और अन्य तम्बाकू निकोटिन उत्पादकों की ब्रिकी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
