इस जगह जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज करेंगे श्रीमद् भागवत कथा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी होंगे शामिल
(सतना) पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के द्वारा आज से बी.टी.आई ग्राउंड सतना में श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा। इस महोत्सव का आयोजन समर्थ सदगुरु सेवा समिति जिला इकाई सतना के तत्वाधान में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा। इसी बीच विंध्य हिंदू संस्कृति महाकुंभ का आयोजन भी किया जाना ,है जिसमें हिंदूं सनातन संस्कृति के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों को राष्ट्र के जन-जन में स्थापित करना है।
बीटीआई ग्राउंड में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमदभागवत कथा के इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से दो भागों में आयोजित किया गया है, जिसमें शाम 4 से 7 पूज्य गुरुदेव रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का वाचन होगा। वहीं कथा के उपरांत प्रत्येक दिन विभिन्न विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी होंगे शामिल
समर्थ सदगुरू सेवा समिति सतना ने बताया की जगतगुरु रामभद्राचार्य जी की श्रीमद भागवत कथा में उनके प्रिय लाडले शिष्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक दिवसीय उपस्थिति रहेगी जिसकी तिथि अभी निश्चित नहीं हो पाई।

