जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विकास पांडेय के नेतृत्व में किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन
अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्यारह वचनों का किया गया वाचन
(कैमोर) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रेस वार्ता का आयोजन कैमोर इंटक कार्यालय में किया गया। उक्त प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा दिए गए ग्यारह वचनों का वाचन किया गया एवम कॉन्ग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी के आगामी दिनांक 10 अक्टूबर को ब्यौहारी दौरे की जानकारी दी गई। उपस्थित कॉन्ग्रेस जनों ने विजयराघवगढ़ विधान सभा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने एवम मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस सरकार बनाने का पुरजोर दावा किया जिसमें जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास पांडेय, कांग्रेस पदाधिकारी पित्रेश पांडेय, विजय गिरि , झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सचिव जिला कटनी,उमरिया,सतना प्रभारी मनोज चौहान , पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष कॉन्ग्रेस कमेटी सरवर खान, आशीष सिंह, राशिद खान , श्रीकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : आरिफ खान, RPKP INDIA NEWS , कैमोर
