बिजली बिल आधा होने पर खुश हैं रामदास

कटनी  कटनी जिले के खिरहनी निवासी विद्युत उपभोक्ता रामदास झारिया राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन अवधि के विद्युत बिलों में राहत देने के फैसले से बेहद खुश हैं।

            रामदास झारिया बताते हैं कि इस वर्ष फरवरी माह तक उनका घरेलू बिजली बिल 151 से 200 रुपये तक प्रतिमाह आता रहा है। मार्च के बाद से लागू लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने से आमदनी का जरिया भी नहीं रहा। मार्च से लेकर मई माह के विद्युत देयक के भुगतान की चिंता अलग सता रही थी। लेकिन अब राज्य शासन के विद्युत बिलों में राहत देने के फैसले से चिन्ता दूर हो गई है। घरेलू उपभोक्ता जिनके बिल अप्रैल माह में 100 से 400 रुपये तक आ रहे थ, उन्हें माई, जून, जुलाई के तीन माह में बिजली बिल की राशि आधी ही भुगतान करनी होगी।

            रामदास झारिया सहित हजारों की संख्या में एैसे विद्युत उपभोक्ता शासन के राहत भरे निर्णय से खुश नजर आ रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें