साधूराम स्कूल एवं सीएलपी स्कूल के सामने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर संपन्न
विभिन्न योजनाओं से तीन सैकडा से अधिक हितग्राही लाभांन्वित- निगम अध्यक्ष मनीष पाठक
(कटनी) मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज 23 दिसम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साधूराम में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली का शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल सुनील उपाध्याय एमआईसी सदस्य अवकाश जायसवाल सुभाष शिब्बू साहू पार्षद राजेश भास्कर मौसूफ अहमद बिट्टू उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री आदेश जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्जवलित किया। रसकला विद्यालय की 03 छात्राओं द्वारा एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई साथ ही भोपाल से पधारे कलाकारों ने राजस्थानी कठपुतली नृत्य के माध्यम से समाज में योजनाओं का संदेश दिया। योजनाओं से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक सीएलपी स्कूल के सामने शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन भाजपा जिला संयोजक सुनील उपाध्याय शशिकांत तिवारी पार्षद सुशीला कोल सुनील उपाध्याय पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक जीवन चैधरी अभिषेक ताम्रकार मृदुल द्विवेदी राजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भाजपा जिला संयोजक सुनील उपाध्याय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया हैं इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा हैं या नहीं इसके लिये शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उज्जवला गैस योजना एवं आयुष्मान कार्ड योजना के काउंटर भी शिविर में लगाकर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाये।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं जिसमें नल जल योजना पीएम आवास स्वनिधि योजना पेंशन विवाह योजना संबल कार्ड श्रमिक कार्ड सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं पात्र हितग्राहियों को इन विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीतांजलि कला परिषद की छात्राओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा में मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति पर निगम अधिकारियों ने नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया। गल्र्स काॅलेज की छात्राओं द्वारा भी गीत की शानदार प्रस्तुति दी गयी शिविर में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वार्ड के नागरिकगणों की उपस्थिति रहीं। शिविर में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में लगाये गये सभी काउंटरों का निरीक्षण किया गया।

#Advertisement
शिविर में विभिन्न योजनाओं के 315 आवेदन प्राप्त
साधूराम स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में निगम द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित अलग अलग कांउटरों की व्यवस्था की गयी थी जिसमें पात्र हितग्राहियों ने अपने आवेदन दिये। समग्र आईडी में दोनों शिविरों में 30 हितग्राहियों ने अपने आवेदन दिये। नल कनेक्शन के लिये 2 आवेदन प्राप्त हुये। श्रमिक कार्ड में 50 आवेदन प्राप्त हुये इसी प्रकार संबल योजना में 15आवेदन प्राप्त हुये स्वनिधि के 35 आवेदन प्राप्त हुये कर निर्धारण के काउंटर में एक भी आवेदन नहीं पहुंचा। शौचालय से संबंधित 4 आवेदन दिये गये आधार पंजीयन से संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुये।जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुये उज्जवला योजना के 30 आवेदन मिले आयुष्मान के 35 आवेदन प्राप्त मिले।
उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान
विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाये गये शिविरों के दौरान सफाई मित्र फायर मेन स्थानीय कलाकार खिलाडी समाजसेवी,महिलाओं द्वारा विशेष उपलब्धि,पीएम मात्र वंदना योजना हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
24 दिसम्बर को गोलबाजार रामलीला मैदान एवं पुरानी पुलिस चैाकी झिंझरी के पास शिविर का आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 24 दिसम्बर को गोलबाजार रामलीला मैदान में पहली पारी में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया हैं इसके अलावा पुरानी पुलिस चैकी झिंझरी के पास दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने नगर की जनता से अपील की हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान निगम द्वारा लगाये जा रहे शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांन्वित होने के लिये उपस्थित हो।

