मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर में भव्य स्वागत

(इन्दौर)   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय भ्रमण पर हेलिकॉप्टर द्वारा इंदौर आए। इंदौर आगमन पर उनका स्कीम नंबर 136 में बने हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदीवे, श्री घनश्याम नारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री नीरज मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त श्री मालसिंह, आईजी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इंदौर में कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट भी भोपाल गए।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें