राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर उपभोक्ताओं को दी गई विभागीय जानकारी

  (इन्दौर)  मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इंदौर के सौजन्य से 24 दिसम्बर 2023 को इंदौर नगर निगम के वार्ड 74 के झोन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता आयोग विवाद प्रतितोषण -01 इंदौर की सदस्य श्रीमती साधना शर्मा उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी श्री एम.एल. मारू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत सचिव अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पंडित श्री डी.जी. मिश्रा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जागरूक उपभोक्ता समिति श्री मुकेश अमोलिया आदि मौजूद थे।

      सर्वप्रथम जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी श्री एम.एल.मारू द्वारा उपभोक्ता हित में विभागीय जानकारी एवं आवश्यक कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया। श्री मारू द्वारा शिविर में उपस्थित दो जागरूक उपभोक्ता के जागरूकता की मिसाल देते हुए विभाग की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से श्रीमती अलमेहू पी.वी. ने मिलावट जैसे गंभीर विषयों पर बात रखी। उन्होंने जागरूक उपभोक्ता बन ठगी से बचने की बात कही।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव पंडित श्री डी.जी. मिश्रा द्वारा वर्षो से जागरूक उपभोक्ता संबंधी जीवंत उदाहरणों से उपभोक्ता हित में अपने अनुभव साझा किये। उपभोक्ता को आगे आकर अपने अधिकार जानने हेतु प्रेरित किया। साथ ही आयोजन में जागरूक उपभोक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार अमोलिया द्वारा शासन द्वारा वर्तमान में आम नागरिक को अपनी व्यथा एवं शिकायत सुनाने के मंच की व्यापकता पर बल दिया। आयोजन में पूर्व सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आर.पी.शर्मा द्वारा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों एवं कर्तव्यों के निर्वहन पर विभागीय कार्य की प्रशंसा की।

      कार्यक्रम में पेट्रेाल पंप डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र वासु द्वारा पेट्रोल पंप आउटलेट पर उपभोक्ता को रखी जाने वाली सावधानी एवं अधिकारों से अवगत कराया। नापतौल विभाग की ओर से श्री एस.ए.खान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्रीमती साधना शर्मा ने आम उपभोक्ता को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। फोरम द्वारा उपभोक्ता को अपने आत्मसम्मान की रक्षा करने एवं क्षतिपूर्ति के प्रावधानों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इंदौर अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत मोबाईल सीडिंग, उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर श्री अजय गर्ग, श्री कैलाश पांचाल, श्री प्रकाशचंद्र गोयल, श्री लोकेश हेमंत सिंह लाहिया, श्री अखिलेश मंडलोई, श्रीमति परिधि अग्रवाल, श्रीमति योगिता सौलंकी, श्री भेरूसिंह जामोद आदि का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री मुकेश अमोलिया, पंडित श्री डीजी मिश्रा, श्री राजेन्द्र वासु, श्री हेमंत शर्मा, श्री एसए खान, श्रीमति अलमेहू पीवी, श्री विजयकुमार पाण्डेय आदि विभागीय अधिकारी व एनजीओ प्रतिनिधि का भी जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी व मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जागरूक उपभोक्ता समिति, नगरीय प्रशासन विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, आयल कंपनी, बीमा एजेंसी, म0प्र0 नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर, म0प्र0 वेयर कार्पोरेशन इंदौर आदि विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से विभागीय जानकारी उपभोक्ताओं को प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती तृप्ति माला मिश्रा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सवेसिंह गामड़  द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें