अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी : निरीक्षक थाना प्रभारी सुदेश कुमार

Advertisement

पुलिस थाना कैमोर द्वारा जिला बदर का उल्लंघन करने पर आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

(कैमोर)  पुलिस थाना कैमोर द्वारा गत दिवस जिला दंडाधिकारी कटनी के जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र में घूम रहे आरोपी दीपक उर्फ जानू गुप्ता पिता राजू उर्फ राजेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमहेटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश करोसिया, सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर, ताहिर खान, आरक्षक विनोद, विक्रम सिंह, अजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निरीक्षक थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें