मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

Advertisement

(विदिशा)  जिले की 5 ग्राम पंचायतों में मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण करने पर उन ग्राम पंचायतो के उपयंत्री, सचिव एवं सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने आज विदिशा जनपद पंचायत के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए है।

जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि विदिशा जनपद पंचायत की पांच ग्राम पंचायते क्रमशः बर्रो, सौरई, नीमखेडा, छीरखेडा, खरबई मंे निर्माण कार्यो हेतु जारी राशि का मूल्यांकन कराया गया है जिसमंे यह ज्ञात हुआ है कि मूल्यांकन से अधिक राशि आहरण की गई है। वित्तीय अनियमितता के फलस्वरूप संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें