निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने सांसद-विधायक निधि से निर्माण कार्यों की मांगी रिपोर्ट

Advertisement

निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

(कटनी) नगर पालिक निगम में आज 27 दिसम्बर  को आयुक्त कक्ष में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में सांसद निधि विधायक निधि से कराये जाने वाले निर्माण कार्यो की प्रगति एवं जिन वार्डो के निर्माण कार्याे की स्वीकृति हो चुकी है उनके टेंडर की प्रक्रिया कार्यादेश अविलम्ब जारी करने ठेकेदारों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने जिन ठेकेदारों द्वारा समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया जा रहा है उन ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुये नियमानुसार नगर निगम कटनी के कार्य से प्रतिबंधित करने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

 बैठक में कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राहुल जाखड़ सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा सुनील सिह आदेश जैन अनिल जायसवाल उपयंत्री जेपी बघेल पवन श्रीवास्तव अश्विनी पाण्डेय संजय मिश्राए मृदुल श्रीवास्तव मोना करेरान विक्रांत ब्राम्हण एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

✍️ (सचिन यादव)
RPKP INDIA NEWS
           कटनी

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें