दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने मैदानी कर्मचारियों को देवें लक्ष्य

कलेक्टर ने कृषि विभाग से संबंधित विभागों की समीक्षा की

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जिले में खरीफ मौसम में दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने मैदानी क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा ली गई समीक्षा बैठक के निर्देशों के परिपालन और कार्ययोजना तथा खरीफ फसलों की तैयारी की समीक्षा करते हुये यह निर्देश दिये हैं। इस मौके पर प्रभारी उप संचालक कृषि के0एल0 कोष्ठा, महाप्रबंधक केन्द्रीय बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, सहायक पंजीयक अरुण मसराम, जिला प्रबंधक मार्कफेड शिक्षा वर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ0 आर0के0 सिंह, सहायक संचालक उद्यान अरुण पाण्डे, सहायक संचालक मत्स्य अंजु वर्मा भी उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि खरीफ के मौसम में मूंग, उड़द, अरहर जैसी फसलों का रकबा बढ़ायें। इस बार खरीफ के क्षेत्राच्छादन लक्ष्य में दलहनी फसलों सहित 25 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य प्रस्तावित कर पूर्ण करायें। लक्ष्य के अनुसार खाद, बीज, कीटनाशकों के नमूने संग्रहित किये जायें। खरीफ मौसम में यूरिया, डीएपी, सिंगल सुपर फास्फेट की पर्याप्त उपलब्धता रहे। प्रत्येक सोसायटी में 10-10 टन उर्वरकों की मात्रा हमेंशा उपलब्ध रहे ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। उप संचालक कृषि के0एल0 कोष्ठा ने बताया कि जायद फसलों में जिले के निर्धारित लक्ष्य 8500 हैक्टेयर के विरुद्ध 8606 हैक्टेयर की पूर्ति की गई है। बीज के अग्रिम भण्डारण में बीज निगम के 1280 क्विंटल बीज को समितियों में भेजा गया है। बीज संघ और निजी बीज उत्पादकों से 12480 क्विंटल और 20 हजार क्विंटल अन्य प्राईवेट बीज उत्पादकों से लिया जायेगा।

            पशु चिकित्सा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना का 20 हजार पशुओं का लक्ष्य 10 जून तक पूरा करने तथा राष्ट्रीय पशु टीकाकरण के तहत ऑनलाईन एन्ट्री 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने पशु संजीवनी उपचार सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि दुग्ध संघ के अधिकारियों के समन्वय से जिले में मिल्क रुट का निर्धारण तथा मिल्क रुट पर दुधारु पशुओं के पालन की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिये। कटनी शहर में 100 स्थानों पर मिल्क पार्लर चलाने आवेदकों के चयन की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिये। मत्स्य विभाग की समीक्षा में मनरेगा से बने नये तालाबों की मैपिंग की जाकर मत्स्य पालन से छूट गये पुराने तालाबों में मत्स्य पालन कर उत्पादन और क्षेत्र में वृद्धि करने के निर्देश दिये। बताया गया कि मत्स्य उत्पादन 2300 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर से बढ़ाकर 3 हजार किलो तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे। उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में नारंगी क्षेत्र सहित जिले में उद्यानिकी गतिविधियों का विस्तार कर क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिये। नंदन फलोद्यान सहित फल, सब्जी, मसाला आदि क्षेत्रों में वृद्धि 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये गये। सहकारिता की समीक्षा में विजयराघवगढ़ सोसायटी के शॉर्ट 66 लाख सहित लिंकिंग की वसूली से छूटे किसानों से राशि जमा नहीं करने वाले सोसायटी के प्रबंधकों और अध्यक्षों को एक सप्ताह में पैसा जमा करने का नोटिस देकर अन्यथा की दशा में पदे से पृथक रने की कार्यवाही करें। केन्द्रीय सहकारी बैंक के साढ़े 6 करोड़ रुपये की वसूली योग्य राशि की आरआरसी बड़े बकायादारों को जारी की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें