सीएम राइज स्कूल को लेकर कांग्रेस विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर की अध्यक्षता में हुई बैठक

Advertisement

(खरगापुर)  खरगापुर में 37 करोड़ की लागत से सी एम राइज स्कूल की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाना है। पूर्व कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा बल्देवगढ़ रोड पर ग्राम पंचायत मनपसार तहसील खरगापुर की भूमि खसरा नंबर 289 रकवा 2. 8 4 1 भूमि शिक्षा संस्थान सीएम राइज स्कूल खरगापुर के लिए आवंटित की थी लेकिन मजे की बात तो यह है कि ठेकेदार द्वारा अपने मन माने राजनीतिक संरक्षण के चलते शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहा वर्तमान में संचालित है उसी जगह अपने निजी स्वार्थ के चलते बरसों पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर नगरवासियों ने एकत्रित होकर बिल्डिंग कार्य को रुकवाया एवं बाजार बंद करवाया जिसका विरोध करते हुए पत्र के माध्यम से तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन इंदर सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन शिवराज सिंह को रजिस्ट्री के माध्यम से अवगत कराया था।

विधानसभा चुनाव के पहले सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल सिंह लोधी के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया था जिसका विरोध करते हुए आमजन के द्वारा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर के समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक हाई कोर्ट में जाने को तैयार हुए थे मीटिंग में वर्तमान कांग्रेस विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने सभी को आश्वासन दिया कि मामले को लेकर के विधानसभा में रखेंगे और जहां पहले बिल्डिंग प्रस्तावित थी वहीं पर सी एम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान हल्का पटवारी ने बताया कि जतारा रोड पर शासन की जमीन पड़ी हुई है उक्त जमीन का अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा अब देखना है कि आखिरकार सी एम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कहां पर होता है।

मीटिंग में बल्देवगढ़ एसडीएम विजय कुमार सेन, खरगापुर तहसीलदार ओमप्रकाश गुप्ता, अरविंद तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वीरेंद्र पटेल उप यंत्री, छत्रपाल सिंह छोटू राजा जिला पंचायत सदस्य कुमारी दीप्ति कोरी नगर पालिका अध्यक्ष दीवान साहब नगर पालिका उपाध्यक्ष शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी एवं बिल्डिंग ठेकेदार नगर के पार्षद गण एवं समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
         टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें