कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल का मास्टर स्ट्रोक – कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र वशिष्ठ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निकाला
(हरदा) विधानसभा चुनाव 2023 एवं नगर पालिका चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर हरदा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद वशिष्ठ गुरु को कांग्रेस पार्टी से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी रहे विधायक डॉक्टर आर के दोगने एवं पार्षद प्रत्याशी रहे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी तथा अन्य पार्षद प्रत्याशियों की शिकायत के आधार पर प्रकाश चंद वशिष्ठ के विरुद्ध यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों को निष्कासन से संबंधित सूचना दी गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया है कि प्रकाश चंद वशिष्ठ द्वारा कांग्रेस में रहते हुए विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी को हारने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमल पटेल के साथ मिलकर पार्टी विरोधी काम किया गया था। इसी तरह नगर पालिका चुनाव में भी बीजेपी को चुनाव जीतने के लिए काम किया गया था। इस संबंध में कांग्रेस जनों तथा पार्षद प्रत्याशियों द्वारा शिकायत की गई थी, शिकायतों के आधार पर प्रकाश चंद वशिष्ठ को 6 साल के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया है।
आपको बता दें कि प्रकाश चंद्र वशिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं सेठ गुट से इनका ताल्लुक रहा है, कांग्रेस में प्रदेश स्तर के पद पर भी रह चुके हैं। हरदा जिले में कांग्रेस पार्टी में रहकर एक गुट का नेतृत्व कर रहे थे। विधानसभा चुनाव पश्चात कांग्रेस के दोनों विधानसभा प्रत्याशी विजय रहे ।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
