मानसून पूर्व वर्षा जल का करें सरंक्षण-कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी –
( बड़वानी )
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको ने बताया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार निसर्ग तुफान का प्रभाव बड़वानी जिले में बना हुआ है । जिसके कारण वर्तमान में वर्षा हो रही है, वही आने वाले कल में पष्चिमी हवाएं चलने व हवा की गति 20-25 किलोमीटर प्रति घण्टा व अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री से. व न्यूनतम 22-23 डिग्री से. रह सकता है ।
कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. बड़ोदिया ने बताया कि ऐसे मौसम में कृषकों को सलाह दी जाती है कि प्री-मानसून का लाभ लेकर वर्षा जल का संरक्षण करें। इस हेतु वे खेतों में मेड़ बंदी, जगह-जगह वर्षा जल रोकने के लिये नालियो का निर्माण कर लें तथा जिन खेतों में कपास, मक्का एवं अन्य फसलों की बुवाई कर दी गयी है ऐसे खेतों में जल भराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कर लें।
वही खरीफ फसलों की तैयारी हेतु कपास, मक्का, सोयाबीन की उन्नतषील किस्मों के बीज की व्यवस्था एवं बीजोपचार के लिये आवष्यक सामग्री एकत्रित कर लें । जिससे की समय से बोनी की जा सकें । उद्यानिकी फसलों जैसे मिर्च, गोभी, टमाटर की बुवाई उठी हुई बैड पद्वति से करें । अतिवर्षा एवं कम वर्षा, दोनों ही परिस्थितियों में सोयाबीन की बुवाई कुड़ नॉली पद्वति से करने से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है ।
