गांव – गांव हो रहा रामधुन और राम कीर्तन ग्रामीणों मंे दिखा भारी उत्साह
(कटनी) अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति कटनी जिले के गांव – गांव में भक्ति, आस्था और श्रद्धा से लबरेज उत्साह व्याप्त है। यहां मंदिरों की साफ – सफाई, रामधुन एवं रामकीर्तन, कर ग्रामीणजन अपने प्रभु श्री राम के प्रति भक्तिभाव को प्रर्दशित कर रहे है। अयोध्या में 22 जनवरी को होनें वाले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को जनअभियान परिषद के समन्वय से विभिन्न विकासखंडों के ग्राम बंडा, डोकरिया, मझगवां, छाता, बड़वारा, शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद, मझगवां, धनवारा, हथकुरी, धनवाही टोला, कैमोर, गुडा, इमलिया बिचपुरा आदि ग्रामों में प्रभात फेरी, रैली का आयोजन किया गया । रैली में श्रीराम प्रभु की राम नाम धुन का गायन किया गया। इसके साथ ही स्थानीय मंदिरों में रामायण पाठ, संकीर्तन, कलश यात्रा आदि के कार्यक्रम आयोजित किये गए। उक्त प्रभात फेरी भजन कार्यक्रम एवं अन्य भक्ति कार्यक्रम 22 जनवरी तक संपूर्ण जिले में अनवरत जारी रहेंगे।कन्हवारा शिव मंदिर में चला सफाई अभियान शासन निर्देशों के परिपालप में आज कन्हवारा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय जनों के सहयोग से साफ – सफाई की गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा मंदिर के अंदर धुलाई कराई जाकर बाहर प्रांगण के चारों ओर बिखरी सूखी पत्तियों एवं झाडियों की सफाई की जाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया।
