औद्योगिक नगरी कैमोर में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों में मनाया गया भव्य रूप से महोत्सव
(कैमोर) औद्योगिक नगरी कैमोर जिला कटनी में पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की गई।
जहा विजयराघवगढ़ के प्रधान सेवक विधायक माननीय श्री संजय सत्येंद्र पाठक जी इस महोत्सव में अयोध्या धाम में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वही उनके निर्देशन में हरिहर तीर्थ धाम के साथ साथ समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ महोत्सव का आयोजन।किया गया।
श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर कैमोर में भी सभी मंदिरों में भव्य रूप से महोत्सव मनाया गया।

मंदिरों श्री हनुमान मन्दिर अमरैयापार, श्री सन्यासी बाबा मन्दिर आजाद चौक, श्री मुरलीधर मंदिर, श्री राम रामेश्वर मंदिर पोस्ट ऑफिस , श्री काली जी मन्दिर , श्री दुर्गा मन्दिर, श्री राम जानकी मन्दिर एवरेस्ट नगर, श्री हनुमान मंदिर लालनगर एवम कैमोर के सभी मंदिरों में साज सज्जा में भगवा ध्वज, लाइटिंग के साथ भजन कीर्तन, श्री राम धुन, हनुमान चालीसा, सुंदरकाण्ड, पूजा , हवन, आरती भंडारा एल ई डी टी वी से लाइव प्रसारण, श्री राम जी की झांकी रैली , दीप प्रज्वलन इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए।
इस कार्यक्रम में सभी राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुण्य लाभ उठाया जिसमे राम भक्त विष्णु चतुर्वेदी, सत्यवान तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, राकेश तिवारी , दीपक शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा , राजेंद्र दुबे, मुकेश तिवारी , रवि कुरारिया , राधे श्याम पाण्डे , वायु नंदन सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी, रवि साहू, नारायण गुप्ता, आशीष दुबे, गणेश चक्रवर्ती आदि की उपस्थिति रही ।
मातृ शक्ति में विशेष रूप से संतोष कोरारिया , आशा विश्वकर्मा, सुधा मिश्रा, दीपा चतुर्वेदी, कल्पना तिवारी, पूजा गुप्ता, सुनीता झरिया, रमा मिश्रा, इंद्राणी शुक्ला, पुष्पा मिश्रा, नेहा शुक्ला, नीलम शर्मा , विमला मिश्रा , संध्या मिश्रा , पूनम मिश्रा , निशा द्विवेदी , सुशीला पटेल , मनीषा गौतम, रानी बडगैया , रचना शुक्ला, रजनी गुप्ता, वंदना सेन, सुनीता दाहिया, पूजा त्रिपाठी, रुचि तिवारी, पुस्पा तिवारी, शालिनी पांडेय, लक्ष्मी नेगी, किरण विश्वकर्मा, रश्मि सोनी, रिंकू प्रसाद, प्रमिला गुप्ता, संध्या सैनी, मीना पटेल आदि मातृ शक्ति एवं राम भक्तों की उपस्थिति रही ।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
