हनुमान मंदिर अमरैयापार कैमोर में हुआ भजन कीर्तन का आयोजन

अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान ने रामोत्सव में शामिल होकर दिया कौमी एकता का संदेश

(कैमोर) 22 जनवरी की पूर्व संध्या से हनुमान मंदिर अमरैयापार कैमोर में भजन कीर्तन का आयोजन अयोध्या राम लाल जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत किया गया।

22 जनवरी को कीर्तन भजन के साथ विशाल भंडारा दोपहर से शाम तक चला तथा शाम में महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया एवं दीप जलाकर दीपोत्सव भी मनाया गया।

इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश सचदेवा, तारा सिंह चौहान, मुकेश सचदेवा, बृजेंद्र शर्मा, महाकाल पंडित जी, दीपक पटेल, विकास चंदवानी, आलोक तिवारी, दीपक गुप्ता, सौरभ सचदेवा, पवन तिवारी, बाबू आसनानी, कन्हैया गुप्ता एवं समस्त अमरैया पार के नागरिक जनों, महिलाओं एवं पुरषों का विशेष सहयोग रहा।

कौमी एकता का संदेश देते हुए इस अवसर पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान भी अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। शाम की महा आरती में पत्रकार आरिफ खान भी साथियों के साथ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें