नव निर्मित तहसील भवन में अधिवक्ताओ ने आवश्यक सुविधाओ के लिए सौंपा ज्ञापन

रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के द्वारा जबलपुर के नव नियुक्त कलेक्टर का किया गया आत्मीय स्वागत

(जबलपुर) रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के द्वारा जबलपुर जिले के नव नियुक्त कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया गया। संघ की ओर से अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू ने कलेक्टर के साथ शिष्टाचार भेंट की।

रांझी तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा रांझी में नव निर्मित तहसील भवन में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के बैठने और आवश्यक सुविधाओ के लिए शेड बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया। इसके साथ ही तहसीलदार कार्यालयों में व्याप्त अनिमितताओ, भ्रष्टाचार और मनमानी को नियंत्रित करने, पूरे स्टॉफ का स्थानांतरण करने और दलालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने सारी शिकायतो को गंभीरता से सुना और समझा।उन्होंने संघ को भरोसा दिया की इस संबंध में कार्यवाही आवश्यक रूप से की जाएगी।

आज संघ की ओर से सचिव एल बी एस बघेल, कोषध्यक्ष संतोष जोशी, सर्वेश त्रिपाठी, विनय भूषण तिवारी, प्रहलाद चौधरी, रविन्द्र दत्ता, परमिंदर लांबा, संदल वाजपेई, परमानंद सिंह, अरविंद साहू, धर्मेंद्र पटेल, रवि केवट, माधुरी साकेत, सी एल परनामी, अमित कोहली, राहुल नवीन रैदास, ठाकुर, प्रतीक पठारिया, प्रवेश कोल्हेकर, रीटा नोटियाल, सुनील मौर्य, कपिल गायकवाड, किशन चौधरी सहित बहुत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
          कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें