फायनल रिहर्सल का जायजा
(विदिशा)
णतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल परेड़ का फायनल रिहर्सल का बुधवार को अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने जायजा लिया है।
फायनल रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर प्रातः नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली।
फायनल रिहर्सल में शामिल विशेष सशस्त्र बल, 34वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी सीनियर दल, स्काउट व शौर्य दल एवं वात्सल्य स्कूल बैण्ड दल के सदस्यों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।
अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने आयोजन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर कहा गया कि मुख्य आयोजन के दौरान कार्यक्रमों में लयबद्धता बनी रहे वही झांकियों की थीम की संक्षेपिका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। आयोजन स्थल पर एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री राजेश गुप्ता, श्री विष्णुप्रसाद यादव, डीएसपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा, के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी राठी के अलावा शैक्षणिक संस्थाओं के गुरूजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी, मौजूद रहें।
