सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा और श्री हनुमंत आश्रम पहुंचकर प्राप्त किया आशीर्वाद

(भोपाल)   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्री सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचे और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें