बीएलओ समेत अन्य कर्मी हुए सम्मानित
(विदिशा) 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीसी शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यो के लिए विदिशा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में पदस्थ 15 बीएलओ समेत अन्य विभागों के 15 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
जिन 15 बीएलओ को सम्मानित किया गया है उनमें श्री धर्मपाल मालवीय, श्रीमती दुर्गेश यादव, श्री संतोष शर्मा, श्रीमती मीना अहिरवार, श्री माखन सिंह तोमर, सुश्री स्वाति जैन, श्री राजेश टेलर, श्री राजेंद्र कुमार, श्री इमरान खां, श्री सचिन साहू, श्री रामबाबू विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा सक्सेना, श्री गोपाल सिंह जाटव, श्री धनीराम जाटव, श्री बलबीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिन 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है उनमें श्री मनीष कुमार सेन, श्री अजय रैकवार, श्री हर्ष श्रीवास्तव, श्री जगदीश सैनी, श्री वरुण चौबे, श्री राजकुमार पंथी, श्री दयालाल विश्वकर्मा, श्री विनोद विश्वकर्मा, श्री पुष्पेंद्र कुमार सेन, श्री चंद्र प्रकाश व्यास, श्री आनंद शर्मा, श्री भरत सिंह अहिरवार, श्री अभिषेक रघुवंशी, श्री राहुल जैन, श्री सोनू अहिरवार शामिल हैं।
