सफलता की कहानी

मतदाताओं के नाम जोड़ने में समर्पित बीएलओ श्रीमती दुर्गेश

(विदिशा)  14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष जिला न्यायाधीश एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीसी शर्मा ने विदिशा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 के मतदान केंद्र क्रमांक 218 की बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश यादव को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

   सम्मानित होने पर विदिशा राजीव नगर की निवासी बीएलओ श्रीमती दुर्गेश यादव ने बताया कि वह मतदान केंद्र क्रमांक 218 में 2017 से बीएलओ के पद पर पदस्थ हैं, अभी हाल ही में हुए विधानसभा निर्वाचन में उनके द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विविध प्रकार की स्वीप एक्टिविटी आयोजित कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी में दर्ज महिलाओं को भी उन्होंने मतदान के लिए प्रेरित किया जिससे विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान केंद्र में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी भी हुई है।

    अभियान के दौरान बीएलओ श्रीमती दुर्गेश यादव ने डोर टू डोर सर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका को अदा करते हुए निरीक्षण में पाए गए पांच मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में से हटाने की नियमानुसार कार्यवाही की गई तथा 15 नवीन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ते हुए उन्हें मतदान की महत्वता और मौलिक अधिकार से भी बखूबी अवगत कराया है। मतदान केंद्र क्रमांक 218 में कुल 527 मतदाता दर्ज हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 260 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 267 हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें