कलेक्टर तथा एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का लिया जायजा

(रायसेन)  जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन स्थित शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें