कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया
(रतलाम) रतलाम मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, एसडीएम श्री संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, श्रीमती राधा महंत, अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय, स्टेनो श्री इरफान खान तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।इसी प्रकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक परिसर में भी प्रभारी चेयरमैन कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में उप महा निरीक्षक पुलिस रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने ध्वजारोहण किया।
