कलेक्टर श्री गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराया
(देवास) कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने झण्डा वंदन कर सलामी ली। राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रगान के साथ मध्य प्रदेश गान का गायन भी हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, जिला अधिकारीगण सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
