मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन में मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण
आन, बान, शान से लहराया तिरंगा
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक श्री पारस जैन, श्री सत्यनारायण जटिया, महापौर श्री मुकेश टटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, सभापति श्रीमती कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, श्री रूप पमनानी, श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री वीरेन्द्र कावड़िया, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, मुख्यमंत्री के परिवारजन, प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, आम नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री स्वयं महाकाल की आरती लेने बच्चों के बीच पहुंचे
गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। केन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान महाकाल की आरती की भी प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर मुख्यमंत्री डॉ.यादव अपने आपको रोक नहीं पाये एवं छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्होंने भगवान महाकाल की आरती ली। भारतीय ज्ञानपीठ महानन्दा नगर स्कूल की छात्राओं ने “आयो रे सुख दिन आयो रे” पर शानदार नृत्य प्रस्तत किया। सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र और छात्राओं ने “पधारो म्हारे देश, रंग रंगीली धरती मेरी, देश मारवाड़” पर नृत्य प्रस्तुत किया। शासकीय कन्या उमावि क्षीर सागर की छात्राओं ने आज “ढोल नगाड़ा बजी शहनाई” पर नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय कन्या उमावि के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट पीटी का प्रदर्शन किया। पीटी में 220 विद्यार्थी शामिल थे। दिव्य शक्ति पारम्परिक लोककला संस्थान के छात्रों ने श्री अरविंद जोशी एवं सुश्री रजनी नरवरिया के नेतृत्व में श्रीराम तांडव नृत्य पर लाठी का प्रदर्शन किया।
विभिन्न विभागों ने आकर्षक झांकियां निकाली
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियां निकाली गई। जेल विभाग ने खुली जेल का प्रदर्शन करते हुए झांकी निकाली। उज्जैन विकास प्राधिकरण ने अपने नवनिर्मित नवीन कॉलोनी एवं आत्म निर्भर योजना के तहत युनिटी माल एवं अन्य निर्माण कार्यों के मॉडल को झांकी के द्वारा प्रस्तुत किया। नगर निगम ने स्वच्छता का सन्देश देते हुए झांकी निकाली। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी महिला केन्द्रित योजनाओं की प्रस्तुति झांकी में दिखाई। कृषि विभाग ने जैविक खेती एवं कृषि मित्र योजना को हाईलाईट किया। जिला पंचायत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आम जनता को मिलने वाली सुविधा को रेखांकित किया। जल संसाधन विभाग की झांकी में जल संरचना एवं उनके भविष्य की परियोजनाओं को झांकी के माध्यम से दर्शाया। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने अपने प्रसंस्कृत उत्पादों की झांकी निकाली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नल जल योजना को रेखांकित किया। मप्रपक्षेविवि कंपनी ने सोलर रूफटॉप योजना को अपनी झांकी में स्थान दिया। एमएसएमई विभाग ने आजीविका मिशन के तहत लोगों को मिल रहे रोजगार को रेखांकित किया। पशु पालन विभाग ने बकरी पालन एवं ब्रीड प्रजनन को झांकी के द्वारा दिखाया। सामाजिक न्याय विभाग ने कमजोरों के अधिकार पर विशेष फोकस किया। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, राजस्व विभाग, जिला केन्द्रीय बैंक, गृह निर्माण मण्डल, वन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, जिला मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, जिला परिवहन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं खाद्य विभाग ने अपनी-अपनी योजनाओं को झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया।
पुरस्कार वितरण
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सम्मान प्रमाण-पत्र दिया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस बल महिला प्लाटून दल को प्रथम पुरस्कार, 32वी वाहिनी सशस्त्र बल को द्वितीय पुरस्कार एवं जिला होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। वहीं झांकी में नगर निगम को प्रथम पुरस्कार, उज्जैन विकास प्राधिकरण को द्वितीय एवं जिला पंचायत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूलों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने केन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं को “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत करने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया।
