कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री पुष्प की अध्यक्षता में बैंक की समीक्षा बैठक संपन्न

(छिन्दवाडा)   कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में गत दिनों जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रधान कार्यालय में बैंक की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें बैंक के कृषि ऋणों की मांग और वसूली की समीक्षा की गई। बैठक में बैंक के महाप्रबंधक, उप आयुक्त सहकारिता, प्रधान कार्यालय के सभी कक्षों के कक्षाधिकारी और 24 शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक श्री पुष्प द्वारा बैंक की आर्थिक स्थिति में सुधार किये जाने के लिये सभी शाखा प्रबंधकों और कक्षाधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से वसूली कर पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये । जिन शाखाओं के अंतर्गत समितियों के सदस्यों द्वारा बार-बार व्यक्तिगत संपर्क व सूचना पत्र दिये जाने के बाद भी वसूली नहीं दी जा रही है, उनके विरूद्ध जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त कर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिये । शाखावार विभिन्न चरणों में वसूली का लक्ष्य देते हुये आगामी 30 जून तक निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने तथा जिन शाखाओं द्वारा लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं की जाती है, उनके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये । उन्होंने बैंक के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि चरणबध्द वसूली के दिये गये लक्ष्यों की सतत समीक्षा करें और वसूली की प्रगति से अवगत करायें ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें