कलेक्टर श्री पुष्प ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हर्रई का औचक निरीक्षण

(छिन्दवाडा)  जिले के ब्लॉक हर्रई में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने एसपी श्री विनायक वर्मा और सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के साथ अचानक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एस.मरकाम और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री प्रकाश कलम्बे भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री पुष्प ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हर्रई के परिसर में लगभग बनकर
तैयार हो चुके 250 सीटर बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और शेष फिनिशिंग वर्क भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, जिससे यथाशीघ्र बालकों को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो सके। कलेक्टर ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बारे में अन्य जानकारियां भी प्राप्त की और विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं संचालन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए आगे भी इसे मेंटेन रखने के निर्देश दिए। बीइओ श्री कलम्बे ने बताया कि पूर्व में यहां कन्या शिक्षा परिसर था, जिसे वर्ष 2018 में अपग्रेड करके एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाया गया है। इसमें वर्तमान में कुल 479 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें कक्षा 6 वीं व 7 वीं के मिलाकर 157 बालक और शेष कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाएं अध्ययनरत हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें