तहसील विधिक सेवा समिति मैहर द्वारा अमदरा थाना में लगाया गया साक्षरता शिविर
हमारा रक्त सड़क पर बहने के लिए नही है – अभियोजन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय
(मैहर) तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय मैहर जिला मैहर द्वारा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मैहर ए डी जे श्री नीरज शर्मा जी, कार्यक्रम अध्यक्ष मैहर अभियोजन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय जी के आतिथ्य में अमदरा थाना परिसर में लगाया गया वैध एवम सुरक्षित वाहन चलान सम्बन्धित विधिक साक्षरता शिविर।

इस शिविर में आये हुए अतिथियों का अमदरा थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी द्वारा सभी का पुष्प माला के साथ स्वागत वन्दन अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमदरा थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी, झुकेही चौकी थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह (मंजू सर), नारायण दुबे, आशीष चतुर्वेदी, अमदरा पुलिस स्टाफ सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पटेल, उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक दिनेश अंशोलिया,p आरक्षक गजराज सिंह, आरक्षक नितिन कनौजिया आदि के साथ जनता जनार्दन उपस्थित रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैहर ए डी जे श्री नीरज शर्मा ने वैध एवम सुरक्षित वाहन चलान सम्बन्धित विधिक के संदर्भ में कानून सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा की हम सभी को वाहन अत्यन्त ही सावधानी से चलाना चाहिए। हम सभी को यातायात नियमो का पालन करना चाहिए। जनता से सवांद के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मैहर अभियोजन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय जी ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में कहा की आज सबसे ज्यादा दुर्घटना सड़क परिवहन द्वारा हो रही है, आखिर क्यों ? कही न कही हम लोगो की लापरवाही के कारण या जानकारी के अभाव के कारण। इस संदर्भ में तमाम प्रकार के सुरक्षा की गाइड लाइन विभाग द्वारा जारी की जाती है किंतु हम सभी आये दिन दुर्घटना के शिकार होते रहते है। ऐसे तमाम बिंदुओं पर उपस्थित जन समुदाय को उपरोक्त विषय के संदर्भ में आदरणीय गणेश पाण्डेय जी ने बताया। उन्होंने कहा की हमारा रक्त सड़क पर बहने के लिए नही है। आज लोग यातायात के नियमो का अवहेलना कर अपनी साख समझते है जबकि वह सीधे मौत को निमन्त्रण देती हुई अवहेलना है। इस अवसर पर अमदरा थाना प्रभारी श्री टीकाराम कुर्मी ने अपने सार गर्भित उद्बोधन में कहा की शासन द्वारा जो भी टोल नम्बर जारी किये गए है उनकी आप सभी मदद ले सकते है। दुर्घटना न हो इसके लिए हम सभी को जागृत रहना होगा। देखने मे आता है की हम सभी नाबालिग लड़को को गाड़ी चलाने के लिए दे देते है जबकि वह परिपक्कव नही हो पाते है। देखने मे यह भी आता है कि अधिकांश लोगो के पास गाड़ी के कागज कम्प्लीट नही रहते है जिसके कारण वह सुविधा का लाभ नही ले पाते है और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मैहर के वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह (मंजू सर) जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा की ऐसे शिविर उच्चत्तर स्कूल कालेजो मे लगाए जाने चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगो को जागरूक किया जा सके। सभी उपस्थित जनता जनार्दन इस शिविर का लाभ उठाये उन्होंने इस शिविर की सराहना की। अंत में आये हुए सभी अतिथियों का आभार अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने किया।
रिपोर्ट : रवींद्र सिंह (मंजू सर ), मैहर
