कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने बडेरा मंदिर का किया शैक्षणिक भ्रमण
शिक्षक की ढोलक की तान एवम छात्राओ का नृत्य देखकर अधिकारी हुए भाव विभोर
(विजयराघवगढ़) कस्तूरबा गांधी छात्रावास की आवासीय छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण में बडेरा , कन्हवारा, विंध्य पर्वत, झुकेही स्टेशन पहुंच कर काली मंदिर, नीलकंठ धाम बडेरा में चारों धाम मंदिर पहुंचकर देवताओं के दर्शन उपरांत वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर समस्त जानकारियो से अवगत हुई।

बडेरा मंदिर में पहुंचकर छात्राओ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कटनी तहसीलदार प्रदीप कुमार मिश्रा एवं एसडीएम कटनी ने पहुंचकर छात्राओ के कार्यक्रम का अवलोकन किया। छात्राओं के द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायन शतरंज आदि के सराहनीय प्रदर्शन को देखकर गदगद हुए।

शिक्षक जीवन लाल विश्वकर्मा की ढोलक की तान छात्राओ का नृत्य देखकर अधिकारी द्वारा भाव विभोर हो गए। छात्रावास प्रभारी रचना मिश्रा को ऐसे कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद दिया। भ्रमण के अवसर पर कन्या माध्यमिक शाला के समस्त स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ।
(जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
