सदर में 7 मार्च 2024 को निकालेगी बाबा महाकाल की विराट सवारी

(जबलपुर)  महाकाल की विराट सवारी की तैयारियों को लेकर बैठक गत दिवस लक्ष्मी नारायण मंदिर हिलटगंज सदर में संपन्न हुई जिसमें जय महाकाल संघ के संस्थापक अध्यक्ष पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि इस बार इस आयोजन में मातृशक्ति को जोड़ने तीन दिवसीय शिवकथा का आयोजन सदर के केंट अस्पताल के पास खम्बताल मार्केट के सामने रखा गया है और सभी कार्यकर्ता बंधुओं से कहा है कि अपने अपने घर से मां, पत्नी, भाभी इत्यादि महिलाओं को इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने प्रोत्साहित करना है जिसके लिए एक बैठक महिलाओं के साथ 7 फरवरी 2024 दिन बुधवार को सायं 7 बजे गणेश मंदिर गली नं 16 सदर में भजन कीर्तन के बाद चर्चा की जाएगी।

4 से 6 मार्च तक शिवकथा तथा 7 मार्च को हवन एवं 7 मार्च को ही सायं 5:00 बजे से महाकाल की विराट सवारी की शोभायात्रा का आयोजन होगा। बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की एवं आयोजन को भव्य दिव्य बनाने अथक प्रयास करने संकल्पित हुए।

बैठक में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, आकाश मलिक, राजकुमार रजक, ब्रह्मानंद दुबे , रुप कमल रजक, रजनीश शुक्ला, दिनेश दीक्षित , सुमित यादव , सनी चड्डा , पंकज गुप्ता, बॉक्सर दाहिया, सीमांत वर्मा अजय बिछेल, विक्रम सिंह जयदीप छपेल, प्रशांत यादव, विरेंद्र साहू, प्रभु कुमार, विशाल नामदेव, अभिलाष पराग, सुभांशु त्रिपाठी, आकाश कुशवाहा, सीटू गुजराल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें