84 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई हाईस्कूल विषय संस्कृत की मुख्य परीक्षा
(सिवनी) जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2024-24 अंतर्गत शुक्रवार 9 फरवरी 24 को हाईस्कूल विषय संस्कृत की परीक्षा जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हुई। परीक्षा में कुल दर्ज 16307 परीक्षार्थियों में से 16019 उपस्थित एवं 288 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण निरंक पाया गया। उक्त परीक्षा का जिलास्तरीय दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गई।
