कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याए, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
भोपाल। RPKP INDIA NEWS मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभाग की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। आमजन की जनसमस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

