भारत बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव “ई-समिट 2024” में शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में हमारी युवा शक्ति का योगदान सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उडा़न में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
एमएसएमई के सचिव श्री पी नरहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप से उभर कर सामने आया है। प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे। प्रदेश में उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मेनिट के डायरेक्टर श्री करूणेश कुमार शुक्ला और सीएआई एमपी स्टार्टअप श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्यमी, विशेषज्ञ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
