नगर परिषद कैमोर द्वारा सन्डे मार्केट वार्ड क्रमांक 10 में होगा वाटर फाउंटेन का निर्माण

अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा एवम उपाध्यक्ष संतोष केवट द्वारा किया गया भूमि पूजन

(कैमोर) नगर परिषद कैमोर द्वारा सन्डे मार्केट वार्ड क्रमांक 10 में वाटर फाउंटेन का निर्माण होगा जो शहर के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ ही शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगा।

अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, पार्षद सुरेश परौहा, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा, उपयंत्री हिमांशु गौतम के द्वारा भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन नोडल ऑफिसर पी.आर. सिंह, स्वच्छता उप निरीक्षक बिहारी लाल यादव, रामकिंकर तिवारी, मुबीन अहमद, ऋषिराज दुबे, सुशील दुबे, राजाराम सोनी, अमित शर्मा, दीपक यादव, विनोद बर्मन एवं अन्य समस्त नगर परिषद् स्टाफ उपस्थित रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
           कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें