नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों के निराकरण के लिये अभियान शुरु –
( कटनी )
राज्य शासन के निर्देशानुसार नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों के निराकरण के लिये जिलेभर में 8 जून से विशेष अभियान शुरु किया गया है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करते हुये दर्ज और निराकरण की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
राज्य शासन के निर्णय अनुसार नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों के निराकरण के लिये संचालित विशेष अभियान में आरसीएमएस में आवेदक स्वयं अपने प्रकरण दर्ज कर सकेंगे। जो आवेदक कियोस्क अथवा कार्यालय आने में असमर्थ हैं। उनके आवेदन आवास से प्राप्त कर आरसीएमएस में दर्ज किये जायेंगे। स्थानीय पटवारी या ग्राम सचिव द्वारा डोर-टू-डोर आवेदन लिये जाकर प्रकरणों को दर्ज किया जायेगा। जिले में दर्ज आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा कलेक्टर करेंगे। राजस्व अधिकारियों को इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि कोई भी पात्र आवेदक छूट नहीं जाये। आरसीएमएस में दर्ज प्रतिदिन के प्रकरणों की जानकारी 23 जून तक एसएमएस के माध्यम से दिये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं।
